कुछ महीनों में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

 कोरिया-एमसीबी  एक ओर जहां राज्य शासन सुशासन और गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्यों की बात करता नजर आता है, वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग (भ/स) मनेन्द्रगढ़ संभाग के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। 


जानकारी के अनुसार,हाल ही में निर्मित कई सड़कों की हालत महज कुछ महीनों में ही खराब होने लगी है। स्थिति यह है कि नई बनी सड़क पर जगह-जगह पैच कार्य भी कर दिया गया जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

 स्थानीय जनों कि माने तो  सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। हालांकि यह भी नहीं है कि इस स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। गौरतलब है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करती है, अब देखना यह होगा कि इन लापरवाहियों पर उच्च अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Previous Post Next Post