साहित्य, संस्कृति, संगीत और लोककला का होगा भव्य संगम
जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष की प्रथम पुस्तक ‘यक्षिणी’ का होगा विमोचन
बैकुंठपुर- कोरिया जिले में कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का बहुप्रतीक्षित आयोजन “जश्न ए जबां” 23 और 24 मई को झुमका ओपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव में प्रदेश और देश के कई प्रसिद्ध साहित्यकार, कलाकार, लोकगायक, कवि और नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यिक विमर्श, पुस्तक विमोचन, लेखक संवाद, कथक नृत्य, लोक संगीत, गेड़ी नृत्य, शास्त्रीय वादन और कवि सम्मेलन जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। साथ ही कोरिया जिले के स्थानीय कलाकारों, गायकों और युवा कवियों को भी मंच मिलेगा महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत ओपन माइक से होगी, जिसमें जिले के युवा गायक और कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद बेमेतरा, भैयाथान, चिरमिरी और कोरिया के युवा रचनाकारों की सहभागिता से युवा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
प्रथम दिवस के तीसरे सत्र में रायपुर की संगीता कला अकादमी का नर्तक दल अपनी विशेष प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
डॉ. आशुतोष की पहली पुस्तक ‘यक्षिणी’ का विमोचन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोरिया जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की पहली पुस्तक “यक्षिणी - मैकल की अनुगूंज” का विमोचन होगा। यह उपन्यास परिकल्पनाओं और प्रकृति से जुड़ी अनुभूतियों पर आधारित है।
विमोचन समारोह 23 मई को विशिष्ट साहित्यकारों और कलाकारों की उपस्थिति में आयोजित होगा। वहीं 24 मई को पुस्तक पर युवा साहित्यकार आशीष राज सिंघानिया के साथ विशेष परिचर्चा सत्र भी होगा। महोत्सव में प्रदेश की चर्चित लोक गायिका , द कपिल शर्मा शो के लेखक , कथक साधक , कवयित्री , तबला वादक , गीतकार , कथक गुरु , लोक नर्तक , सितार वादक , शायर और हास्य कवि सहित कई प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होंगे। “जश्न ए जबां” का सातवां संस्करण बैकुंठपुर स्थित में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन समिति ने जिले के साहित्य और कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

