बैकुंठपुर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

बैकुंठपुर कोरिया-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर में विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से महात्मा गांधी पार्क तक पदयात्रा की तत्पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। 

पदयात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फव्वारा चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरों,नजीर अजहर ,योगेश शुक्ला ,वेदांती तिवारी शैलेन्द्र सिंह ,अजय सिंह , बिहारी लाल रजवाड़े , आशीष यादव ,अजीत लकड़ा ,विकास श्रीवास्तव,भूपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Previous Post Next Post