भक्तिभाव सहित हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती


 


बज्जू (बीकानेर राजस्थान)  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सीमावर्ती बज्जू क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।
बज्जू के विद्युत मंडल परिसर के समीप स्थित करंट बालाजी जी मंदिर में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





वहीं तहसील कॉलोनी स्थित मंदिर में हवन-पूजन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की।
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
Previous Post Next Post