बैकुंठपुर (कोरिया)- कोरिया प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में टीचर्स इलेवन रामानुजनगर ने यूथ क्लब खरवत को रोमांचक मैच में हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला टीचर्स इलेवन के लिए पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब खरवत ने 12 ओवर में 118 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राका ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं शिव ने भी विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 8 गेंदों पर 30 रन ठोक दिए, जिसमें 5 शानदार छक्के शामिल थे। टीचर्स इलेवन की गेंदबाजी में सुखदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की रनगति पर ब्रेक लगा दिया। पवन ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स इलेवन रामानुजनगर ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और 11.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अनिल ने 19 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पवन ने भी 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा यूथ क्लब खरवत की ओर से गेंदबाजी में अनिल ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि उत्तम को 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट मिला मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सुखदेव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ टीचर्स इलेवन रामानुजनगर ने लीग में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
कोरिया प्रीमियर लीग: टीचर्स इलेवन रामानुजनगर की शानदार जीत, सुखदेव बने ‘मैन ऑफ द मैच
byJanprahri
-
