एमसीबी-एक ओर राज्य सरकार सुशासन और कर्मचारी हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर शासकीय अवकाश के दिनों में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।
कर्मचारियों की छुट्टी के दिनों में ड्यूटी लगने से उन्हें मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों से अवकाश के दिनों में भी कार्य लिया जा रहा है, जिससे उनका कार्य-जीवन संतुलन प्रभावित हो रहा है। अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी के कारण न तो उन्हें पर्याप्त आराम मिल पा रहा है और न ही परिवार को समय दे पा रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है अब देखना यह है कि वास्तव में कर्मचारियों को इससे कब राहत मिलती है।
