मनेंद्रगढ़ (जिला एमसीबी)- मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम परिसर में अचानक भीषण आग लग गई आग की चपेट में परिसर में रखे तेंदूपत्ता से भरे बोरे भी आ गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम के अंदर तक पहुंच गई।
परिसर में रखा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।