नोखा में दीक्षार्थियों का भव्य बरगोड़ा, गूंजा जयकारों से शहर

 नोखा (राजस्थान) - जैन धर्म के प्रति आस्था और त्याग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां दीक्षा अंगीकार करने जा रही मुमुक्षु बहनों का भव्य बरगोड़ा निकाला गया। दीक्षा से पूर्व वर्षीदान यात्रा के तहत परिवार और समाजजनों ने पारंपरिक रस्में निभाईं।



मुमुक्षु बहनों—विनुषी भण्डारी, कविता बोथरा, यशवी जैन एवं एकता कातेला—ने सांसारिक मोह-माया का त्याग कर संयम मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। 




इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और उनके त्याग का सम्मान करते हुए जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया गया। जोरावरपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर दीक्षार्थियों का भव्य स्वागत हुआ, वहीं साधुमार्गी जैन संघ द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “दीक्षार्थी बहनों की जय” और “राम गुरु की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।


बताया गया कि जैन आचार्य श्री राम गुरु के सानिध्य में मुमुक्षु बहनों की दीक्षा बागड़ी शिव मंदिर, नोखा में विधिवत संपन्न कराई जाएगी।

Previous Post Next Post