जनपद पंचायत बैकुंठपुर भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, खिड़कियों के छज्जे टूटकर गिरने लगे

बैकुंठपुर (कोरिया)-कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में जनपद पंचायत कार्यालय के ऊपर बने भवन की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व ही निर्मित इस भवन की खिड़कियों के ऊपर बने छज्जे अब टूटकर गिरने लगे हैं, जिससे भवन निर्माण में बरती गई गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। 


लाखों रुपये की लागत से निर्मित भवन में इस प्रकार की खामियां सामने आना चिंताजनक है। भवन के विभिन्न हिस्सों में बने खिड़कियों के छज्जे अब टूटने लगे है बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण अभी कुछ वर्ष पूर्व ही कराया गया था। ऐसे में कम समय में ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना यह है की जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है। और यदि निर्माण में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी या नहीं ।

Previous Post Next Post