न्याय की मांग को लेकर कोरिया पहुंचेगी करणी सेना, करेगी न्याय यात्रा

16 जून की घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत, प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा।


रायपुर- कोरिया/कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में हुई वीभत्स हत्याकांड घटना को लेकर करणी सेना ने न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की है। संगठन के अनुसार सोमवार 29 जून को राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी कोरिया जिले के जिला मुख्यालय  बैकुंठपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और न्याय की मांग को लेकर अपनी बात रखेंगे। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जून को भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह ,नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत की घटना के बाद संगठन लगातार सक्रिय है। संगठन द्वारा उक्त मामले को लेकर न्यायिक कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। संगठन के अनुसार करणी सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में न्याय यात्रा की तैयारी की जा रही है। रायपुर में बैठकों का दौर जारी है और प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि न्याय यात्रा के तहत कोरिया जिला पहुंचकर सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे इस दौरान कई जिलों से करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 जून की सुबह रायपुर विमानतल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के बाद वाहन रैली के रूप में कोरिया जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

Previous Post Next Post