बैकुंठपुर में 24 सितंबर को होगा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन

बैकुंठपुर कोरिया-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरिया के त्वावधान में मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशाल जिला स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन 24 सितंबर 2026, गुरुवार को एसईसीएल क्लब, गौतम सदन, ऑफिसर्स कॉलोनी, बैकुंठपुर में किया जाएगा। रक्तदान शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है। विभाग के अनुसार, 18 से 65 वर्ष की आयु और न्यूनतम 45 किलोग्राम वजन वाले पात्र व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।रक्तदाताओं को विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र एवं जलपान भी प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभागी बनें,आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


Previous Post Next Post